मरने के बाद भी मरीज को लूट रहा था डॉ०- रमित चंद्र सिंह

Share

जौनपुर: जनपद के शेखर क्रांति हॉस्पिटल के डॉ० रमित चंद्र सिंह की लापरवाही का मामला सामने आया है बीते दिनों सड़क हादसे में घायल हो गए थे। शुभम निषाद पुत्र परदेसी निषाद जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासी 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज शेखर क्रांति हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज के दौरान शुभम की 3 दिन पहले मौत हो गई। मौत की बात तीन दिन बाद परिजनों को डॉक्टर द्वारा बताया गया मौत की खबर सुनते ही परिजन डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू किया और शुभम निषाद के घर वालों के परिजन ने कहा कि जब युवक मर चुका है तो हमे मृत शरीर दे दीजिए। लेकिन हॉस्पिटल स्टाफ मारपीट पर उतारू हो गया तत्पश्चात डॉक्टर व अस्पताल कर्मी, के खिलाफ जिलाधिकारी से की शिकायत।

उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।शहर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज स्थित शेखर क्रांति हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान शुभम निषाद की तीन दिन पहले ही आईसीयू में मौत हो चुकी थी लेकिन डॉक्टर द्वारा धोखे में रखकर तीन दिन तक ईलाज किया और परिजनों को बताया कि शुभम अभी ठीक है और तो उसका पल्स चल रहा है फिर तीन दिन बाद बोला गया कि मौत हो चुकी है मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और दर्जनो की सँख्या में अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर के ऊपर घोर लापरवाही लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया, घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उसके बाद मामले की जांच में जुट गई हैं ।

लगता है कि डॉक्टर का सीएमओ के साथ मधुर संबंध है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *