
जौनपुर : दिनांक 24 अप्रैल को पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित लोहिया पार्क मे पहलगाम मे सैलानियों की निर्मम हत्या और उन पर हुए हमले के विरोध मे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150,जौनपुर इकाई ने अपना आक्रोश व्यक्त किया एवं मृतक आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। इकाई के जिलाध्यक्ष अवधेश जी ने सरकार को सम्बोधित करते हुए इन आतंकवादियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा एवं घटना मे शामिल पाकिस्तान से सभी सम्बन्धो को तोड़ने की मांग की।

इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव (हैप्पी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव, सचिव नवनीत श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, डॉ विजय श्रीवास्तव, विजेंदर खरे,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, जे पी श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, साहिल श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद, रमन श्रीवास्तव, मनीष अस्थान,अन्वी खरे, अंशी खरे आदि सदस्यों के साथ साथ आम जनमानस भी उपस्थित रहा।