सड़क हादसे में मासूम की हुई मौत

Share

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मल्हनी पड़ाव के पास सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार को पूर्वान्ह की है। आजमगढ़ जनपद के रामपुर खुर्द गांव निवासी शबेदार हुसैन का पुत्र मोहम्मद समद अपनी मां के साथ ननिहाल सारीलता आया हुआ था। मां उस बच्चों को लेकर कहीं जाने के लिए सड़क के किनारे खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं।

उसी समय एक ई रिक्शा आकर रुका, इसी बीच सवारी की नीयत से पीछे से आ रहे एक ई रिक्शा ने सामने वाले टोटो रिक्शा में टक्कर मार दिया, जिसके कारण वह पलट गया। बच्चा उसी के नीचे दब गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न चाहने के कारण बिना पोस्टमार्टम के लाश की मांग की गई कि पर पुलिस ने सहमति जताते हुए लाश को परिजनों को सौंप दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *