पंडित राम निधि दुबे नहीं रहे

Share

पंडित राम निधि दुबे नहीं रहे भदोही जनपद के शेरपुर ग्रामवासी पंडित राम निधि दुबे का उनका देहान्त हो गया। उनके पैतृक आवास पर ही 18 अगस्त को देहावसान हुआ। लगभग शतायु प्राप्त करने वाले दुबे जी अपने पीछे संपन्न और सुयोग्य परिवार छोड़ गए हैं। आपके वंशधरों में पंडित सूर्य देव दुबे, सत्यदेव दुबे, कृष्ण देव दुबे, राजदेव दुबे, संतोष कुमार दुबे एवं धर्मदेव दुबे बहुत ही प्रतिष्ठित और अच्छे व्यक्ति हैं।

पंडित सत्यदेव दुबे वाराणसी मंडल के योग्य मुद्रक एवं प्रकाशक के रूप में मशहूर हैं। मुझे भी सत्यदेव दुबे जी के द्वारा ही शेरपुर में पंडित राम निधि दुबे के दर्शन का सौभाग्य मिला था। आपकी सत्य निष्ठा और दबंग स्वभाव क्षेत्र के बारे में सभी को मालूम है। क्षेत्रीय पंचायतो में आपका ही फैसला सर्वमान्य होता रहा उनके दबंग और ईमानदार स्वभाव को क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग बहुत दिनों तक याद करेंगे श्रद्धेय दुबे जी को शत-शत नमन।

💐💐💐💐

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *