व्यापारियों की राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका: बनवारी लाल कंछल

Share

जौनपुर। राष्ट्र निर्माण में और देश के विकास में व्यापारियों की अग्रणी भूमिका रहती है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने नगर के होटल पूर्वांचल में पत्रकार वार्ता में कही है।

व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी एवं निराकरण हेतु व्यापारी समाज के बीच हर जनपदों में बैठक कर व्यापारियों से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं।

इसी क्रम में जौनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु की अध्यक्षता में नगर के होटल पूर्वांचल में दिन में 4 बजे आहुत हुई।बतौर मुख्य अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि पंजीकृत व्यापारियों के लिए बीमा, सहित कई फैसले व्यापारियों के हित में लड़ाई लड़कर कराए गए।हमारी मांग है कि व्यापारी समाज के लिए विधानसभा में और लोकसभा में भी सीटे आरक्षित की जाएं ताकि व्यापारी समाज की बात सदन में व्यापारी खुद उठाए। जनपद की कुछ समस्याएं जो पत्र के माध्यम से हमारे पदाधिकारियों ने बताई है सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे।

बैठक से पूर्व जनपद आगमन पर बदलापुर की सीमा पर तहसील अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में तथा नौपेड़वाँ बाज़ार में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने आगवानी की तथा आशीष जायसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में जनपद की समस्त तहसील, नगर, कस्बा इकाइयों के सम्मानित पदाधिकारियों में मदनलाल अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, शिवचंद यादव, श्रीराम यादव, शेरा सोनकर, अनिल कुमार निगम, उमाकांत गिरि, संजय श्रीवास्तव, कमलेश यादव, मोहम्मद अफ़ज़ल, अरुण यादव, राजू, यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी गण मौजूद रहे। नगर के मछलीशहर पड़ाव पर हुई हृदय विदारक घटना में तीन लोगों की मृत्यु एवं ज़िला उपाध्यक्ष स्व. हाजी लुकमान अहमद के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने तथा आभार ज़िला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *