कम्पोजिट विद्यालय डीह जहानियां का औचक निरीक्षण: जिलाधिकारी

Share

कम्पोजिट विद्यालय डीह जहानियां का औचक निरीक्षण किया साथ ही मिड डे मील की पूरी जानकारी लिया

जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। इस दौरान कक्षा 01 में जाकर छात्रों से हिन्दी की वर्णमाला का उच्चारण कराया गया, छात्रों के द्वारा वर्णमाला का उच्चारण अच्छे से किये जाने पर यश, आकांक्षा और रिदम को तथा कक्षा 8 की अंकिता यादव और रिया विश्वकर्मा को संस्कृत में श्लोक का सही अर्थ बताने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हे अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और सभी बच्चों को टाॅफी देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय में शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों की सराहना भी की।

डॉ० दिनेश चंद्र ने इस दौरान मीड-डे-मिल के अन्तर्गत दिये जाने वाले भोजन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। करौन्दे के फायदे के बारे में बताते हुए कहा गया कि करौन्दा एंटी आक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण बैड कोलेस्ट्राल को कम करने और हृदय की कार्यक्षमता बढाने में फायदेमंद है, करौंदा यूटीआई इन्फेक्शन के खतरे को कम करता है, इम्युनिटी बढाता है, पाचन को बेहतर करता है इसके साथ ही विटामिन “सी” से भरपूर होता हैं। इस अवसर पर अपने आवास पर बने करौन्दे के अचार को बच्चों में वितरण करने के साथ ही अध्यापकों को निर्देश दिया गया कि करौन्दे और नींबू के अचार, कद्दू के सब्जी, करी पत्ता को मिड-डे-मिल में सम्मिलित किया जाए। विद्यालय में और अधिक सहजन के पौधे सहित अन्य फलदार पौधे लगाये जाने के लिए भी निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा सभी विद्यालयों में बाल वाटिका के अन्तर्गत फलदार पौधों को लगाने के लिए निर्देश दिया गया है जिनके क्रम में जनपद के विद्यालयों में आम, कटहल, अमरूद आदि के पौधे लगाये जा रहे है, जिससे कि बच्चे इसका अधिक से अधिक उपयोग करें और स्वस्थ रहे। निर्देश दिया गया कि सभी शिक्षक समय से विद्यालय में उपस्थित होकर बच्चों को शिक्षित करें, उन्हे किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कार युक्त शिक्षा दी जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *