डॉ० नंदलाल नर्सिंग होम में भर्ती

Share

जौनपुर: इमलो पांडेपट्टी बाजार के प्रसिद्ध चिकित्सक और डॉ० अशोक कुमार यादव के पिताश्री डॉ० नंदलाल यादव बवासीर के ऑपरेशन के चलते कमला नर्सिंग होम में भर्ती हैं। यह रोग इन्हें काफी दिन से परेशान किए हुऐ था। इसके पहले भी एक बार डॉ साहब को ईशा अस्पताल में डॉक्टर रजनीश की चिकित्सा में भर्ती होकर के जांच पड़ताल पूरी करा लिए थे। भयवश यह भाग खड़े हुए और कहे कि कल ऑपरेशन कराऊंगा लेकिन इस समय इन्हें ज्यादा परेशानी महसूस हुई और यह समझे कि ऑपरेशन के अलावा और कोई चारा नहीं है, तब इन्हें कमला नर्सिंग होम में भर्ती होना पड़ा।

आपका स्वास्थ्य ठीक है और दो-चार दिन में आपकी छुट्टी भी हो जाएगी। क्षेत्र के लोग इनके ऑपरेशन से और इनके स्वास्थ्य के संबंध में ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। यह जल्दी रोग मुक्त होकर के चिकित्सा के रूप में फिर इमलो पांडेपट्टी क्षेत्र की सेवा करें। इनसे मधुर संबंध होने के कारण भी लोग चिंतित हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *