कस्तूरबा विद्यालय की काजल बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

Share

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान के तहत बुधवार को एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धर्मापुर की कक्षा-8 की छात्रा काजल बेनवंशी को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
एक दिवसीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालते हुए काजल ने निर्देश दिए कि जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में बच्चों को मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई समझौता न किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्राओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि हैं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
काजल ने जिला समन्वयक (निर्माण) को निर्देशित किया कि प्रधानों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी प्रकार की गलती न हो।


इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला समन्वयक (बा.शि.) श्रीमती शोभा तिवारी, जिला समन्वयक (निर्माण) रजा हसन, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) श्रीमती वार्डिन, वार्डन वीणा उपाध्याय, शिक्षक शशिधर उपाध्याय, लेखाकार शशि (कस्तूरबा विद्यालय महराजगंज), अनुपमा मौर्या (कस्तूरबा विद्यालय धर्मापुर), अंग्रेजी शिक्षिका रेखा यादव सहित कई छात्राएँ—शालू, खुशी, उजाला और स्नेहा भी मौजूद रहीं।


काजल की यह पहल छात्राओं के बीच उत्साह का विषय बनी और मिशन शक्ति अभियान की ‘नारी सशक्तिकरण’ की भावना को जीवंत कर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *