दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत, चालक घायल

Share

जौनपुर (सुइथाकला)। पिपरौल गाँव के पास लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर शनिवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, दूसरे चालक को हल्की फुल्की चोटें आयीं और वह ट्रक छोड़कर मौके से नदारद हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के शिवली थानान्तर्गत निवासी तीस वर्षीय ट्रक चालक विशाल सोनकर शाहगंज से कानपुर जा रहे थे वह पिपरौल गाँव के पास पहुँचे थे तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विशाल सोनकर केबिन में फंसने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला व तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *