तहसील बदलापुर सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण: डीएम

Share

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा तहसील बदलापुर सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न बीएलओ द्वारा अब तक की गई प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीएलओ के द्वारा वितरित किए गए गणना प्रपत्रों, उनके संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण संबंधी कार्य में कुछ बीएलओ की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। इस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी बदलापुर को निर्देशित किया कि ऐसे बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कराते हुए कार्य में गति लाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएँ।

जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित तकनीकी बिंदुओं पर अधिकारियों एवं बीएलओ को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचन नामावली में सम्मिलित होना सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण करें। साथ ही, प्रपत्र भरवाकर उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र संग्रहीत करें, जिससे उनके डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी प्रपत्रों की प्रविष्टि सुनिश्चित करना आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उपजिलाधिकार बदलापुर योगिता सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीएलओ, सुपरवाईजर सहित अन्य उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *