द्वारपूजा में दुल्हे के भाई से 80 हजार लेकर भागा

Share

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एराकियाना मोहल्ला स्थित मैरिज लॉन में द्वारपूजा के दौरान पहुंचे बाइक सवार तीन उच्चके दूल्हे के भाई से बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में 80 हजार रुपये थे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस जांच में जुट गई है।


सरपतहा थाना क्षेत्र के मिसिरपुर निवासी श्वेता की शादी बस्ती जिले के महरीपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के बेटे डॉक्टर पवन सिंह से तय हुई थी। मंगलवार की रात बरात शाहगंज स्थित एराकियाना मोहल्ला स्थित मैरिज लॉन में आई थी। रात 10ः30 बजे द्वारका पूजा के दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए और दूल्हे के भाई राम प्रकाश सिंह से बैगछीन कर भाग निकले। पुलिस सीसी कैमरे भी खंगाल रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *