जौनपुर। सरायख्वाजा गांव निवासी 85 वर्षीय सांवले सिंह को को सांड ने हमला कर पटक पटक कर मार डाला। वह नित्य क्रिया को निकले थे। घटना के बाद जहां गांव के लोग दहशत में हैं, वहीं बेसहारा पशुओं को गोशाला भेजने की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बताते है कि मृतक सांवले सिंह को संतान नहीं है। वह अपने भाई संजय सिंह व भतीजों के साथ रहते थे। नित्य क्रिया के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान घर के सामने मौजूद सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद भी सांड हमलावर रहा। सुबह का समय होने से आस-पास कोई मौजूद भी नहीं था। सांड के हमले के बाद बुरी तरह घायल सांवले तकरीबन आधे घंटे जमीन पर ही पड़े थे। घरवालों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है।












Leave a Reply