जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम पनौली में शुक्रवार को एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।
बताते है कि उक्त गांव की सडक पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले 60 वर्षीय फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की जेब से 1 लाख 68 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ0 कुस्तुभ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के शीघ्र खुलासे के लिए 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। हत्या की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।











Leave a Reply