जौनपुर। 45 वर्षों से अनवरत साहित्य की अलख जगाने में ग्राम्या साहित्यकार कल्याण परिषद का जनपद में एक विशिष्ट योगदान रहता है जो साहित्यकारों और बुद्धि जीवियों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। अनवरत 45 वर्षों से ग्राम्या अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मुशायरे का आयोजन होता आ रहा है।
इस वर्ष उक्त आयोजन में भाग लेने के लिए सर्वश्री नसरुल्ला नसीर, श्रीमती शकुंतला शुक्ला, अतुल बाजपेयी, डा0 विभा तिवारी, राजेश पांडेय एडवोकेट, डा0 प्रमोद वाचस्पति, अमृत प्रकाश, अहमद निसार जौनपुरी, नजर इलाहाबादी, अखिलेश शुक्ल, रसिक अनिल उपाध्याय, बिहारी लाल अम्बर, जया मिश्रा, डंडा बनारसी, रणजीत सिंह, हरेन्द्र जख्मी, संदीप सरगम, संजय सिंह सागर, प्रीति श्रीवास्तव, डा0 बृजेश यदुवंशी, अशोक मिश्र, सुशील दूबे, अंसार अहमद, मोनिश जौनपुरी, शेषमणि पाण्डेय, गिरीश श्रीवास्तव, गिरीश चन्द्र, मणि पांडेय बेहोश, जौनपुरी मजहर, आसिफ, सुमित, शिवम मौर्य पधार रहे हैं। उक्त आशय की जानकारी तरुण मित्र हिन्दी दैनिक के सम्पादक आदर्श कुमार व सतीश चन्द्र शुक्ल सत्पथी द्वारा देते हुए जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गयी है ।
आपको बता दें कि संस्था द्वारा पिछले बीस वर्षों से पांच जनपद स्तरीय अधिकारियों का सम्मान उक्त मंच पर अनवरत किया जाता है इस वर्ष भी सम्मानित होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जायेगा जिनकी संख्या पांच की ही होगी।












Leave a Reply