जौनपुर। नगर के अति व्यस्त मोहल्ले जोगियापुर से चहारसू चौराहे को जोड़ने वाला सद्भावना पुल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वहां पर नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा एक नोटिस बोर्ड लगवाया गया है कि-
“सद्भावना पुल पर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा करना अथवा ठेला व दुकान आदि लगाना प्रतिबंधित है।”
लेकिन काम जो हो रहा है इसके विपरीत ही हो रहा है। वहां वाहन भी खड़े रहते हैं, ठेला भी लगाए जाते हैं और दुकानदारी भी अच्छी चलती है। पता चल रहा है कि यह नोटिस केवल दिखाने के लिए है।

हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और होते हैं।
यह पूछने पर इन लोगों ने बताया कि बहुत लिखा रहता है। क्या करेगा कोई, सबको मालूम है सब चलता रहता है। जाओ तुम अपना काम देखो झंझट में मत पड़ो।
इस प्रकार जौनपुर नगर क्षेत्र में ऐसी तमाम नोटिसे लगी है जिसका कोई अर्थ नहीं है।












Leave a Reply