जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परमहंस मोड़, ग्राम बलुआ के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हार्दिक यादव उर्फ हैप्पी, पुत्र संजय यादव, निवासी खमपुर वीरभानपुर चवेर, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी।
पंजीकृत मुकदमा
मु0अ0सं0-40/2026, धारा 9/25 शस्त्र अधिनियम, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 मुन्ना राम
हे0का0 दीपक सिंह (थाना बदलापुर, जौनपुर)












Leave a Reply