वाराणसी/जौनपुर। वाराणसी परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर मेंआज एक महत्वपूर्ण अवसर पर काशी गंगा परिक्षेत्रीय अतिथि गृह एवं नवनिर्मित परिक्षेत्रीय सभागार का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, सोमेन बर्मा निवर्तमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर,कुँवर अनुपम सिंह नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ०कौस्तुभ निवर्तमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर,गोल्डी गुप्ता सहायक पुलिस अधीक्षक जौनपुर एवं सुश्री श्रृष्टि जैन सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा नवनिर्मित भवनों की सराहना करते हुए कहा गया कि इस प्रकार की आधुनिक एवं सुव्यवस्थित संरचनाएँ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य निष्पादन, प्रशिक्षण, विश्राम एवं आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करेंगी। उन्होंने इसे प्रशासनिक दक्षता और कार्य संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में निरीक्षक रमेश यादव (रीडर), निरीक्षक अखिलेश मौर्या (प्रभारी, आईजीआरएस शाखा), शिवजी सिंह (प्रधान लिपिक), उपनिरीक्षक नरसिंह ओझा (प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ), उपनिरीक्षक सूरज सिंह (प्रभारी साइबर/सोशल मीडिया सेल), उपनिरीक्षक राजेश तिवारी (पीआरओ) सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय की समस्त शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












Leave a Reply