नवागत एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने ली जनपद की कमान, पुलिस लाइन में आयोजित हुई पहली गोष्ठी

Share

जौनपुर। जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में परिचयात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं अपराध संबंधी पृष्ठभूमि की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि जैन सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *