C-TET की परीक्षा में दो छात्र दूसरे की जगह पेपर देते पकड़े गए

Share

जौनपुर। थाना लाइनबाजार क्षेत्र के टी॰डी॰ पीजी कॉलेज में कल दिनांक 07.02.2026, दिन – शनिवार को C-TET की द्वितीय पाली परीक्षा के दौरान दो व्यक्तियों को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। कॉलेज प्रशासन ने बायोमेट्रिक मिसमैच के आधार पर अनुराग चौबे पुत्र गिरीश चौबे निवासी तालामझवारा, जलालपुर, जौनपुर और विपिन सिंह पुत्र रतिभान सिंह निवासी शिवपुरी, खाखरू, जिला फतेहपुर को रोका।

जानकारी के अनुसार, अनुराग चौबे हिमांशु रंजन यादव और विपिन सिंह यतेन्द्र कुमार यादव की जगह परीक्षा देने आए थे। कॉलेज प्रशासन की सतर्कता से उनका खेल बेनकाब हो गया। दोनों अभियुक्तों के पास से फर्जी प्रवेश पत्र, एडमिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए।

थाना लाइनबाजार पुलिस द्वारा अनुराग चौबे के खिलाफ मु0अ0सं0 51/26 और विपिन सिंह के खिलाफ मु0अ0सं0 52/26 धारा 318(4)/336(2)/336(3) बीएनएस व 8/13(4)/13(5) उ०प्र० सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 2024) के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द यादव (चौकी प्रभारी, टीडी कॉलेज), उ0नि0 रमाकान्त सिंह, हे0कां0 उमेश यादव, हे0कां0 विनय प्रकाश चौधरी और कां0 दिनेश प्रसाद शामिल थे। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *