गैर इरादतन हत्या से संबन्धित मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Share

जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या से संबन्धित मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 11.02.2026 को समय करीब 21.00 बजे के आस पास थाना क्षेत्र शाहगंज अन्तर्गत ग्राम ताखा पूरब में सूचना मिली कि दो भाई आपस में शराब पीकर मारपीट किये जिसमें अरविन्द यादव पुत्र उदयराज यादव द्वारा अपने भाई सुदर्शन यादव पुत्र विजय राज यादव निवासी ताखा पूरब को ढकेल दिया जिससे सुदर्शन यादव उपरोक्त गिर गया जिससे कि उसकी मृत्यु हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाऊस भेजा गया। मृतक की मां श्रीमती किस्मती देवी पत्नी विजय राज यादव के लिखित तहरीर पर मु0अ0स0-39/ 2026 धारा-105 बीएनएस बनाम अरविंद यादव उपरोक्त के पंजीकृत था।

गिरफ्तारी का विवरणः-
कुंवर अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर महोदय के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.02.2026 को समय 11:35 बजे थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अरविंद यादव पुत्र स्व0 उदय राज यादव निवासी ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को रेलवे क्रॉसिंग शाहगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. अरविंद यादव पुत्र स्व0 उदय राज यादव निवासी ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
  2. प्र0नि0 के0के0सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
  3. नि0अ0 वीरेंद्र कुमार यादव थाना शाहगंज जौनपुर।
  4. हे0का0 आनंद कुमार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
  5. का0 राहुल मिश्रा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *