जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कस्बा बदलापुर स्थित संग्राम बालिका इंटर कॉलेज के पास से हिरासत में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 54/26 धारा 70(1)/351(2)/115(2)/352/127(3) बीएनएस तथा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों में सरोज कुमार यादव उर्फ संतोष कुमार यादव पुत्र रामहित यादव निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना बदलापुर तथा प्रिंस तिवारी उर्फ बच्ची पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी सिरसी थाना तेजीबाजार शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध मुन्ना राम धूसिया, उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल ईश्वर कुमार, हेड कांस्टेबल संजय सिंह एवं कांस्टेबल इंद्रराज विश्वकर्मा शामिल रहे।












Leave a Reply