(शाहगंज) जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व फोटो वायरल करने से संबंधित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आवेदक श्री राजपत राजभर पुत्र रामसुमेर राजभर ग्राम नटौली थाना शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि राजेश भारद्वाज पुत्र सिकन्दर ग्राम धनीपुर थाना फूलपुर आजमगढ मेरी लडकी से कई सालो से बात चीत करता था उसको अपने प्रेम जाल में फंसाकर बहला फूसला कर मेरी लडकी का बिना कपडो का अपत्तिजनक फोटो विडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर मेरी लडकी के साथ शारीरिक सम्बन्ध मेरे घर पर ही आकर बनाया तथा फर्जी आइडी बनाकर फोटो फेसबुक और इस्ट्राग्राम पर अपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया।
जिसके सम्बन्ध में थाना शाहगंज पर मु0अ0स0-0034/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता 2023 व 67ए आई0 टी0 एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर पंजीकृत था। आज दिनांक 20.02.2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राजेश भारद्वाज पुत्र सिकंदर राजभर निवासी ग्राम धनीपुर बिसराई थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को मलमल पुलिया शाहगंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.राजेश भारद्वाज पुत्र सिकंदर राजभर निवासी ग्राम धनीपुर बिसराई थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 0034/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता 2023 व 67ए आई0 टी0 एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्र0नि0के0के0 सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.नि0 वीरेंद्र कुमार यादव थाना शाहगंज जौनपुर।
3.उ0नि0 अजय कुमार यादव,हे0का0 प्रमोद यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।











Leave a Reply