आईटीआई सिददीकपुर में 28 फरवरी को वृहद रोजगार मेले का आयोजन

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा अवगत कराया गया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सिददीकपुर में 28 फरवरी 2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारम्भ मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एंव युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।

जिसमें 60 से अधिक नियोजक/कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी एवं 1000 से अधिक अभ्यर्थियो का चयन किया जाना है। उक्त कार्यक्रम हेतु रिक्तियां रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in अपलोड कर दी गयी है, अभ्यर्थी पोर्टल पर रिक्तियॉ अवलोकित कर अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर प्रतिभाग करें।  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *