पुलिस लाइन में मेगा न्याय सहायता शिविर, ‘न्याय समागम 2026’ का भव्य शुभारंभ

Share

जौनपुर। न्याय समागम–2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा पुलिस लाइन परिसर में मेगा न्याय सहायता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशानुसार दीप प्रज्वलन व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अध्यक्ष दीवानी बार एसोसिएशन सुभाष चन्द्र यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि संविधान के अनुरूप सभी को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। जिलाधिकारी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्रों व साइबर क्राइम जागरूकता की जानकारी दी।

शिविर में विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक व योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कर स्टॉलों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *