उद्यमियों की समस्याओं की गहन समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश: डीएम

Share

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं की गहन समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास की प्रगति से अवगत कराया गया। डीएम ने निर्देशित किया कि जिन औद्योगिक क्षेत्रों एवं पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था नहीं है, वहां इसे प्राथमिकता के आधार पर स्थापित कराया जाए। साथ ही इंटरलॉकिंग, हाई मास्ट लाइट, सॉइल सपोर्ट एवं अन्य आवश्यक कार्यों को परियोजना में शामिल कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उद्योग बंधु के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार और तय समय सीमा में निस्तारण किया जाए।

बैठक में विद्युत विभाग के एससी एवं एक्सईएन के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी, उद्योग बंधु पदाधिकारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *