जौनपुर। जौनपुर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लाइनबाजार क्षेत्र में शक्ति मोबाइल टीम ने एक मनचले को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में की गई। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में संचालित हो रहा है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त समीर पुत्र चुन्ने उर्फ सिकराम निवासी ग्राम लाइन बाजार, थाना लाइन बाजार, जौनपुर राह चलती महिलाओं और लड़कियों को परेशान करता था। शिकायत मिलने पर शक्ति मोबाइल टीम सक्रिय हुई और उसे लाइन बाजार चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
शक्ति मोबाइल टीम की प्रभारी म0उ0नि0 पुष्पा देवी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में हे0का0 शिवबदन, का0 मनोज यादव, म0का0 प्रीति मिश्रा तथा म0का0 आरती पाण्डेय शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।












Leave a Reply