10 दिव्यांगजन को विधायक निधि से दिया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

Share

जौनपुर। आज जौनपुर महोत्सव के द्वितीय दिवस पर शाही किला में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश, श्री गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा अपने विधायक निधि से कुल 10 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

माननीय राज्यमंत्री जी द्वारा दिव्यांगजन से संवाद स्थापित करते हुए उनके कुशलक्षेम पूछा गया तथा उन्हें माला पहनाकर तथा मिष्ठान के साथ ही मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि दिव्यांगजन को शसक्त बनाने हेतु शासन प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सुगम बनाना, उनकी गतिशीलता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से भागीदारी कर सकें।

जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि विधायक निधि के तहत 10 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित किया गया जिसमें मृदुल अवस्थी, दिनेश कुमार, मोहन, जितेंद्र, गुलाबचंद विश्वकर्मा, कुलदीप गौतम, निफिकिर यादव, पवन पांडे, चंदन सिंह, रजनीश कुमार शामिल रहे। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने मा0 मंत्रीजी को धन्यवाद ज्ञापित  किया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण तथा आमजनमानस उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *