डीएम ने किया कोषागार के स्टाम्प भंडारण कक्ष का वार्षिक सत्यापन

Share

जौनपुर। जौनपुर वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने 31 मार्च 2026 के अंतिम अवशेष के आधार पर कोषागार के स्टाम्प भंडारण से संबंधित द्वितालक कक्ष का वार्षिक भौतिक सत्यापन किया। यह कार्य 01 अप्रैल को वित्तीय हस्त पुस्तिका खण्ड-5, भाग-2 के अपेन्डिक्स-20 में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टाम्प भंडारण की स्थिति, अभिलेखों के संधारण और सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी अजय उपाध्याय, मुख्य रोकड़िया पवन कुमार, उप रोकड़िया सुरेश सिंह यादव, रमेश चन्द्र सरोज सहित कोषागार के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *