’’जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति’’ की बैठक

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में ’’जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति’’ की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में सम्पन्न हुयी।

बैठक में शासन द्वारा विकसित ’’स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल’’ https://upisvmp.com के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। उक्त पोर्टल विद्यालय परिवहन प्रणाली की निगरानी, सत्यापन एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने में सहायक होगा। पोर्टल के सफल संचालन के लिए यह अनिवार्य है कि विद्यालयों द्वारा निम्नलिखित डेटाबेस की तैयार कर अपलोड करने की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। ए0आर0टी0ओ0 द्वारा विद्यालय लागिन सम्बन्धी जानकारी दी गयी जिसमें बताया गया कि निगरानी पोर्टल https://upisvmp.com पर लॉगिन कर यूजर नेम -विद्यालय का UDISE कोड एवं पासवर्ड विद्यालय का UDISE कोड (प्रथम लॉगिन के उपरान्त पासवर्ड परिवर्तन अनिवार्य) अंकित कर पोर्टल पर वाहन सम्बन्धी विवरण दिनांक 01.04.2026 से 15.04.2026 के मध्य दर्ज करना अनिवार्य है।
          जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया कि तय समय सीमा के अन्दर समस्त कार्यवाही पूर्ण कराये।
         बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह एवं जनपद के स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य प्रतिभाग किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *