आज के बच्चे कल के भविष्य हैं: अंजलि भारती

Share

कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़ में नामांकन प्रारंभ: उषा देवी

डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी
जौनपुर। आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। उक्त विचार मछली शहर विकासखंड के अंतर्गत न्याय पंचायत तिलौरा के कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ में बच्चों के नामांकन और अंक पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मछली शहर विकासखंड अधिकारी अंजलि भारती ने व्यक्त किया। उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़ की प्रधानाध्यापिका सहित शिक्षकों की सराहना की।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा देवी ने बताया कि विद्यालय के बच्चे बहुत होनहार और लग्नशील हैं। विद्यालय के सभी 19 पैरामीटर संतृप्त है। हमारे विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों का पूरा सहयोग रहता है। विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं मेहनत से बच्चों को पढ़ाने का कार्य करती हैं। विद्यालय के बच्चों के प्रोत्साहन के लिए कृषि विभाग के अधिकारी गण भी उपस्थित रहे जिन्होंने बच्चों के लगन को देखकर खूब सराहना किया।

उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के समस्त क्रियाकलापों की तारीफ की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि नए सत्र का नामांकन प्रारंभ हो चुका है जो भी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराना चाहते हैं विद्यालय परिवार उनका स्वागत करता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *