जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अन्तर्गत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के सन्दर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की गयी।
जौनपुर। जिला निवार्चन अधिकारी के द्वारा बताया गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि-01.01.2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत 06 जनवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक दावें एवं आपत्तियां प्राप्त की गई। जनपद में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2026 के पूर्व 1859013 पुरुष मतदाता, 1711692 महिला मतदाता तथा तृतीय लिंग के 146 मतदाता कुल 3570851 मतदाता थे। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के दौरान 289452 मतदाताओं द्वारा डुप्लीकेट, मृतक, शिफ्टेड आदि होने के कारण गणना प्रपत्र जमा नहीं किये गये। जिन्हें पृथक करते हुये आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को 1606024 पुरुष मतदाता, 1375180 महिला मतदाता एवं 104 तृतीय लिंग मतदाता कुल 2981308 मतदाता आलेख्य सूची में प्रकाशित किये गये। आलेख्य प्रकाशित सूची में 289452 मतदाताओं द्वारा अपने परिवार से मैप न किये जाने के कारण तथा 563263 तार्किक विसंगति वाले मतदाता कुल 852715 मतदाताओं को नोटिस तामील करते हुये कुल 09 ईआरओ, 293 ए0ई0आर0ओ0 के माध्यम से सुनवाई करते हुये प्रत्येक मतदाता के प्रपत्रों को जांच करते हुये निस्तारित किया गया।
उक्त कार्य में जनपद जौनपुर के कुल 09 विधानसभाओं के 4172 बूथ लेवल अधिकारियों एवं 421 सुपरवाइजरों के सहयोग से सम्पादित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में प्रत्येक मतदाता के घरों पर पहुंचकर जांच की गई एवं ऐसे मतदाता अथवा उनके सम्बन्धियों के नाम 2003 की मतदाता सूची में नाम अंकित था, को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से प्रपत्रों की जांच करते हुये मतदाता सूची में सम्मिलित किया गया है।
विधान सभावार विवरण के अनुसार आलेख्य प्रकाशन के दौरान 132605 पुरुष मतदाता, 121045 महिला मतदाता व तृतीय लिंग 19, कुल 253669 नये मतदाता जोड़े गये। इस प्रकार अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10 अप्रैल 2026 को 1732222 पुरुष मतदाता, 1486556 महिला मतदाता एवं तृतीय लिंग के 119 मतदाता कुल 3218897 मतदाता अन्तिम निर्वाचक नामावली में प्रकाशित किये गये हैं। अन्तिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 से सम्बन्धित की जाने वाली कार्यवाही निम्नवत् है :- विधानसभा क्षेत्र 364-बदलापुर में 330446, 365- शाहगंज में 381806, 366-जौनपुर में 401871, 367-मल्हनी में 341284, 368-मुंगराबादशाहपुर में 349094, 369-मछलीशहर में 365941, 370-मडियाहू में 313529, 371-जाफराबाद में 350740, 372-केराकत में 384186 मतदाता है।
10 अप्रैल 2026 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के सुंसगत नियमों के अन्तर्गत अन्तिम प्रकाशन निर्धारित प्रारुप-16 पर करते हुये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा समस्त मतदेय स्थलों पर जनसामान्य के निरीक्षण हेतु एक सप्ताह की अवधि के लिये उपलब्ध रहेगी। नियम-22 (ग) के अनुसार अन्तिम प्रकाशन हेतु तैयार निर्वाचक नामावलियों को समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों को निःशुल्क दो प्रतियों (एक प्रति हार्ड एवं एक प्रति सॉफ्टकापी) में उपलब्ध कराई जा रही है। अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन अधिकारी की https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S24 पर भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधान सभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा हस्ताक्षरित मतदाता सूची को संरक्षित किया गया है।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ अरुण कुमार यादव सहित प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।












Leave a Reply