एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित 01अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 08.65 ग्राम एमडीएमए व 1100/ रुपये नगद बरामद

Share

जौनपुर। थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 08.65 ग्राम एमडीएमए व 1100/ रुपये नगद बरामद।

कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व श्री सुनील चन्द्र तिवारी, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बेच रहे एक व्यक्ति को दिनांक-12.04.2026 को ग्राम घुसकुरी अन्तर्गत दुकान के पास से घेर कर पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अवधेश गिरी पुत्र स्व0 बुधिराम गिरी नि0 ग्राम घुसकुरी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र 45 वर्ष बताया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध 08.65 ग्राम एमडीएमए व नगद 1100 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-1. अवधेश गिरी पुत्र स्व0 बुधिराम गिरी निवासी ग्राम घुसकुरी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर

पंजीकृत अभियोग-1.मु0अ0सं0 76/26 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट थाना महराजगंज जौनपुर।

2.मु0अ0सं0 170/18 धारा 307/323/324/504/506 भादवि0 थाना महराजगंज जौनपुर

3.मु0अ0सं0 104/2004 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट भादवि0 थाना महराजगंज जौनपुर

बरामदगी का विवरण-1.08.65 ग्राम एमडीएमए 2.1100/ रुपये नगद

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-1.उ0नि0 श्री शेषनाथ सिंह चौकी प्रभारी राजाबाजार थाना महराजगंज जौनपुर 2.हे0का0 ओम प्रकाश मिश्रा थाना महराजगंज जौनपुर3.का0 राजू थाना महराजगंज जौनपुर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *