02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Share

जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 75 kg बारूद, कलमी सोडा 44kg, पीला पाउडर 94kg, बरेठा 72kg तथा यूरिया 30kg समस्त विस्फोटक बनाने की सामाग्री बरामद
श्री कुंवर अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा जनपद मे अपराध की रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर, श्री गिरेन्द्र सिंह के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखविर खास की सूचना पर चेकिग के दौरान 02 शातिर अभियुक्तों को विस्फोटक सामग्री के साथ आज दिनांक-18.04.2026 को बड़ागांव नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशा देही पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-127 धारा- 4/5 विस्फोटक अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.अफसर हुसैनी पुत्र इसरार हुसैनी निवासी अरसिया थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
2.विष्णु प्रताप पुत्र अरविन्द निवासी चूड़ी मोहल्ला थाना शाहगंज जौनपुर
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-127 धारा- 4/5 विस्फोटक अधि0 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

बरामदगी-

  1. 75 kg बारूद, कलमी सोडा 44kg, पीला पाउडर 94kg, बरेठा 72kg तथा यूरिया 30kg समस्त विस्फोटक बनाने की सामाग्री
    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
    1.तेज बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जौनपुर।
    2.हे0का0 अनुज सिंह थाना शाहगंज जौनपुर।
    3.हे0का0 जितेंद्र पाण्डेय , का0 धर्मेंद्र सिंह, का0 अमरनाथ यादव, का0 अमन यादव व का0 सुनील यादव, म0का0 दीपिका तिवारी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *