बक्सा में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौके पर मौत एक घायल

Share

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार से 100 मीटर दूरी पर आज शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे एक दर्दनाक घटना हो गई जिसमें रोहन सोनकर उम्र 18 वर्ष पुत्र बटोही सोनकर अपने बाइक से शंभूगंज बाजार दवा लेने जा रहा था कि जैसे ही शंभूगंज बाजार से 100 मीटर पर दूरी पर था सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई जहां उसकी मौके पर मौत हो गई दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया दूसरा घायल अभी अज्ञात है सूत्रों के अनुसार उसको किसी निजी के चिकित्सालय में ले जाया गया है।

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है मृतक अपने मां-बाप का अकेला पुत्र था बक्सा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *