कानपुर। सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में कल कानपुर के बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन, बेना झाबर में ‘मातृ शक्ति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं माँ भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में ट्विंकल द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ गायन रहा। ट्विंकल ने अपनी ओजस्वी आवाज में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इसे विशेष भाव और लय के साथ प्रस्तुत किया, जिसने पूरे सभागार को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, अखिल भारतीय केंद्रीय टोली की महिला आयाम प्रमुख श्रीमती आशा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में सामाजिक समरसता को राष्ट्र की शक्ति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम और एकता का भाव ही लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति का आह्वान किया कि वे समरस समाज के निर्माण में अपनी भूमिका को और अधिक विस्तार दें।
समारोह की अध्यक्षता कर रहीं आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. दिव्या तिवारी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सेवा, सुशासन और त्याग का अद्वितीय प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मातृशक्ति को राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक समरसता गतिविधि की विभाग प्रमुख और कानपुर महानगर महिला आयाम प्रमुख डॉ. आरती द्विवेदी ने किया। उनके कुशल और ऊर्जावान संचालन की उपस्थिति सभी लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की।इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। अवनि मिश्रा ने भक्तिपूर्ण देवी स्तुति प्रस्तुत की, वहीं मान्यता प्रजापति ने वीरांगना झाँसी की रानी और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र को अपने नृत्य के माध्यम से जीवंत कर दिया। दोनों प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें विशिष्ट सम्मान, उत्साहवर्धन हेतु स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों का परिचय श्रीमती प्रिया सैनी ने कराया, जबकि श्रीमती निशा सोनी ने भावपूर्ण गणगीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का सम्मान प्रांत महिला आयाम प्रमुख श्रीमती पूनम द्विवेदी द्वारा शाल और मोमेंटो भेंटकर किया गया। उन्होंने ही कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।
इस भव्य आयोजन में भवानी भीख जी (प्रान्त संघचालक), नरेंद्र जी (क्षेत्र सामाजिक समरसता संयोजक), डॉ. श्याम बाबू जी (माननीय विभाग संघचालक), तरुण जी (कानपुर दक्षिण के जिला संयोजक), सुभाष जी (सहप्रांत संयोजक सामाजिक समरसता), धर्मेंद्र जी ( सघन बस्ती प्रांत), मुकेश जी (विभाग संयोजक), श्रीमती पूनम जी(महिला आयाम प्रमुख प्रांत सामाजिक समरसता), डाॅ आरती जी ( विभाग प्रमुख सामाजिक समरसता मंच कानपुर महानगर) ,श्वेता जी( कानपुर पूर्वसह) निशा जी( कानपुर पूर्वसह) प्रिया जी (कानपुर उत्तर महिला आयाम प्रमुख), सोनी जी( कानपुर उत्तर सह महिला आयाम प्रमुख), उमा जी, डॉ. अरुण जी एवं श्रीमती प्रियंका जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












Leave a Reply