संदिग्ध दशा में मिला किशोर का शव

Share

घर से ननिहाल के लिए निकले किशोर का संदिग्ध दशा में शव लखनऊ में मिली

जौनपुर : बताया गया है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के टकटकपुर गांव निवासी मुनीब कुमार चौहान का 16 वर्षीय पुत्र किशन कुमार चौहान कुछ साथियों के साथ तीन दिन पूर्व अपने ननिहाल के लिए निकला था। उसका ननिहाल वाराणसी जनपद के सिंधोरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव बताया गया है। तीन दिन से लापता रहे इस किशोर के ननिहाल ना पहुंचने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू किया है। सोमवार को पता लगा कि उसकी लाश लखनऊ में मिली है। उसके साथ रहे साथियों ने मृतक युवक के घर वालों को बताया कि इस करंट मार दिया है जिसके कारण इसकी मृत्यु हो गई है। जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनो को हुई परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए और वहां से लाश लेकर सीधे जफराबाद थाने पर पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने इस लड़के के साथ गए थे युवकों को हिरासत में देकर पूछताछ शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *