स्कूल बस की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

Share

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष बरनवाल जफराबाद क्षेत्र के शेखवाड़ा निवासी के रूप में हुई।

वह प्रतिदिन की तरह अपने घर से केपी इंटर कॉलेज में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही जफराबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे, उसी दौरान छात्रों को लेकर जा रही उमानाथ सिंह स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। गुरूवार को सुबह उमानाथ सिंह स्कूल की बस सुबह छात्रों को लेकर जा रही थी। वही शहर से अध्यापक संतोष बरनवाल विद्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह जाफराबाद फाटक से पहले पहुंचे थे कि बस ने उन्हें टक्कर मारते हुए आगे भागने लगी। स्थानीय लोगों व पुलिस ने दौड़ाकर स्कूल बस व चालक को पकड़ा। वहीं बस में सवार छात्रों को उतार कर दूसरे बस में बैठाकर स्कूल के लिए भेजा गया। पुलिस ने बस व चालक को हिरासत में ले लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *