जौनपुर: आज का इंसान बहुत ही वस्तु परक और स्वार्थ परक हो गया है। सारी समस्या यहीं से है। दूसरी समस्या यह है कि लोग अधिकार को ही मानते हैं। इस पर ध्यान भी देते हैं। कर्तव्य अथवा ड्यूटी की ओर तो कतई ध्यान नहीं रहता जबकि होना यह चाहिए कि जब तक ड्यूटी नहीं की जाएगी तब तक अधिकार बनता ही नहीं। क्योंकि अधिकार रूपी फसल की उपज कर्तव्य रूपी भूमि पर ही होती है।
यह विचार डॉ० महेंद्र कुमार गुप्ता, अधीक्षक- जिला महिला चिकित्सालय ने एक वार्ता के दौरान व्यक्त किया। आप एक सम- सामयिक संदर्भ में तीसरी आंख में पोर्टल/ पब्लिक चैनल के साथ अपना विचार साझा कर रहे थे। डॉक्टर महेंद्र गुप्ता एक सहज और सरल प्रकृति के व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं। आप बड़े अधिकारी होने के बावजूद सेवा भाव को प्राथमिकता देते हैं और उनकी लोकप्रियता का भी यही कारण है।












Leave a Reply