आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के अध्यापिकाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार
शाहगंज (जौनपुर): आदर्श कन्या इंटरकॉलेज में कार्यरत अध्यापिकाओं और कर्मियों को दो वर्षों से वेतन भुगतान की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रेखा यादव और अन्य ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अपने वेतन भुगतान की समस्या से अवगत कराया है।पत्र में कहा गया है कि जून, जुलाई और अगस्त माह का वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
इसके पूर्व में भी वे कलेक्टर को अवगत करा चुके हैं कि उनका वेतन चार माह का रुका हुआ था, जिसमें से कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा तीन माह का वेतन भुगतान किया गया था, लेकिन एक माह का वेतन अभी भी बकाया है। कलेक्टर को पत्र लिखने वालों में शिक्षिका अपरिचिता वर्मा, रागिनी देवी, मधु सिंह, पुष्पा यादव व कर्मी राजेश कुमार, मिट्टू राम और शमी मुन्निशा शामिल है ।











Leave a Reply