निशांत कुमार यादव कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित

Share

डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी
जौनपुर। “कौन कहता है आसमॉं में सुराख नहीं हो सकता, तबीयत से एक पत्थर तो उछालो यारो”। इस पंक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है जनपद के सफीपुर गॉंव निवासी राम स्वभाव यादव के सुपुत्र निशांत कुमार यादव ने जिनको डॉ शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ से सत्र 2023-2025 एल एल एम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

निशांत कुमार यादव को द्वादश दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति माननीया राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि आयुक्त दिव्यांगजन,भारत सरकार माननीय एस.गोविंद राज, विशिष्ट अतिथि माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेंद्र कश्यप द्वारा कुलपति आचार्य संजय सिंह जी की उपस्थिति में प्राप्त हुआ।

विदित हो कि निशांत कुमार यादव ने प्राथमिक शिक्षा गांव से प्राप्त की। तत्पश्चात हाईस्कूल हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल और इन्टरमीडिएट की शिक्षा टीडी इण्टर कॉलेज से प्राप्त करते हुए टी डी पीजी कॉलेज से विधि स्नातक किया। निशांत ने पीसीएस जे 2018 का साक्षात्कार दिया था लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया। इस समय निशांत कुमार यादव हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। उनको कुलपति स्वर्ण पदक मिलने पर मित्रों, शुभचिंतकों सहित परिवार में हर्ष का माहौल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *