सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Share

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गोसाईपुर नहर पुलिया के पास बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घायल युवक को सीएससी भेजवाए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सेठुआपारा गांव निवासी 28 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शाम को किसी काम से खुटहन बाजार आया था। जहां से वह रात लगभग साढ़े नौ बजे वापस घर लौट रहा था। उक्त नहर पुलिया के पास सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आने से तेज रक्त स्राव होने लगा। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। पुलिस दुर्घटना करने वाली ट्रक की तलाश कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *