जेल का औचक निरीक्षण: बंदियों की सुविधाओं पर सख्ती, दिव्यांग कैदियों को मिली व्हीलचेयर और बैसाखी

Share

जौनपुर। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक कुवर अनुपम सिंह भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहन-सहन, खान-पान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनपद न्यायाधीश ने स्पष्ट कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान मानवीय पहल भी देखने को मिली। पात्रता के आधार पर दोषसिद्ध और विचाराधीन दिव्यांग बंदियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिसमें तीन बंदियों को व्हीलचेयर और तीन को बैसाखी दी गई।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, सीजीएम श्वेता यादव, जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर अजय कुमार और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *