जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
जनपद को 07 सुपर जोन, 28 जोन एवं 156 सेक्टरों में विभाजित कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करते रहे।

जिलाधिकारी ने कुर्बानी के अवशेषों के समुचित निस्तारण एवं नगर-ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का यह संदेश पूरे जनपद के लिए प्रेरणादायी रहा।












Leave a Reply