जौनपुर। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सीडा श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा सीडा कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सीडा द्वारा निरीक्षण के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में सड़को के निर्माण के दौरान जगह-जगह पर पड़े मलबों का शीघ्र निस्तारण कराते हुए साफ-सफाई के कार्य में सुधार कराये जाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा सड़को एवं पार्को के हो रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए समयबद्ध रूप से पूरा किया जाय। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया के पार्कों में पौधारोपण कराने, बैठने की व्यवस्था (सीटिंग प्लान) को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, उद्यमियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, औद्योगिक क्षेत्र के एन्ट्रीगेट बनाने एवं चौराहों का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ ही सड़क के किनारे लगाई जा रही इंटरलॉकिंग के कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया गया। सीडा के दक्षिणी सेक्टर में भ्रमण के दौरान रिमझिम पावर प्लांट से निकल रहे धुएं को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित इकाई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा दक्षिणी सेक्टर में निर्माणाधीन पम्प हाउस का निरीक्षण भी किया गया। सीडा के उत्तरी सेक्टर में निर्माणाधीन बाउण्ड्रीवाल को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिये गये तथा सीडा क्षेत्र में एन0एच0-31 के किनारे पुलिस चौकी के बगल में रखे गये वाहनों को शीघ्र हटाये जाने के सम्बन्ध में नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रबन्धक सीडा सीमा सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष सहाय पाठक, सहायक अभियन्ता, सी०एन०डी०एस०, आकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।












Leave a Reply