जौनपुर। शहर के जोगियापुर स्थित प्रसाद होटल में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वाराणसी निवासी 45 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।
प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस होटल के कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।












Leave a Reply