जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के महमदपुर कांध गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हरिश्चंद्र पाण्डेय (74 वर्ष) का बर्रे (जंगली ततैया) के हमले में निधन हो गया। उनकी आकस्मिक मृत्यु से शिक्षक समाज एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिश्चंद्र पाण्डेय बुधवार को अपने घर की सीढ़ी से ऊपर स्थित कमरे में किसी कार्य से गए थे। कमरे में बर्रों का छत्ता बना हुआ था। जैसे ही वे वहां पहुंचे, बर्रों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर वह अचेत अवस्था में गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
स्वर्गीय हरिश्चंद्र पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही शिक्षक समाज, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों में शोक व्याप्त हो गया। उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र सौरभ कुमार पाण्डेय ने मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार में वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, ब्रजेश पाण्डेय, राकेश कान्त पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।












Leave a Reply