एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में सुनी फरियादियों की समस्याएं

Share

शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

उन्होंने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *