पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालयीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए पीयू की टीम रवाना

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पुरुष वालीबॉल टीम अखिल भारतीय पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालयीय वालीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 में प्रतिभाग करने के लिए अडमास विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई। विश्वविद्यालय परिसर में टीम को विदाई देते हुए कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में सच्ची खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कुलपति ने कहा, “खेल केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि अनुशासन, संयम, टीम भावना और चरित्र निर्माण का माध्यम है। हमारे खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन करें और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करें।”

पुरुष वालीबॉल टीम के मैनेजर डॉ. सत्य प्रकाश सिंह तथा कोच दिलीप कुमार हैं। विश्वविद्यालय की खेल परिषद विद्यार्थियों को विभिन्न अंतर-विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए नियमित रूप से प्रोत्साहित करती है।

इस अवसर पर खेलकूद प्रभारी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के महामंत्री राधेश्याम सिंह (मुन्ना), खेल सहायक रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *