जौनपुर। डा० नन्दलाल यादव की एक सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। आप लगभग ८० वर्ष के थे। धर्मापुर विकास खंड एवं जफराबाद आरक्षी क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित रायपुर गांव के निवासी डा० नन्दलाल क्षेत्र के लगभग दर्जनों गाँवों में बहुत ही लोकप्रिय थे। एक अच्छे चिकित्सक के अलावा आप मृदुभाषी और हँसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। नवासा पर रहने के कारण क्षेत्रीय लोग उनसे प्रायः हंसी – मजाक करते रहते थे। आप क्षेत्र में हर किसी के दुख-सुख में अवश्य शामिल होते रहे। आप का दो चिकित्सालय क्रमशः इमलो और सई जलालपुर में चल रहा था अभी बीते 20 अक्टूबर को जौनपुर शहर के नईगंज मोहल्ले में एक अच्छा अस्पताल खुला है।
डॉ० साहब आज 24 अक्टूबर को प्रातः अपने एक सम्बन्धी के यहाँ श्रद्धांजली देने के लिए कुलनामऊ की ओर अपनी स्कूटर से जा रहे थे कुलनामऊ नेशनल हाईवे तिराहे पर एक मोटर ने उन्हें तेज टक्कर मार दिया जिसके फलस्वरूप उनके सिर में गंभीर चोट आयी तथा दोनों पैर टूट गये। कुछ लोग उन्हें उठा करके
नईगंज दुर्गा अस्पताल ले आये। जहां डॉ० आलोक यादव ने निरीक्षण परीक्षण करने के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गांव में खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर सी दौड़ गई और लोग घटनास्थल की ओर भागते हुए दौड़ पड़े लेकिन पुलिस ने लाश को औपचारिकता पूरी करने के बाद शव परीक्षण अर्थात पोस्टमार्टम के लिए उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज सिद्धिकपुर जौनपुर रवाना कर दिया। ग़ौरतलब है कि डॉक्टर नंदलाल यादव अपने पीछे भरापूरा, सूशिक्षित, अनुशासित और संपन्न परिवार छोड़कर गए हैं जो निश्चित ही उनकी कीर्ति को आगे बढ़ाएगा।












Leave a Reply