स्वर्ण जयंती वर्ष में मां भगवती के दर्शन होंगे विशेष, 999.9 फाइन गोल्ड के रथ पर सवार होकर निकलेंगी शोभायात्रा

Share

जौनपुर। स्वर्ण जयंती वर्ष के पावन अवसर पर गीतांजलि जौनपुर की मां भगवती इस बार विजयदशमी के दिन भव्य शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मां भगवती 999.9 फाइन गोल्ड (शुद्ध सोने) के रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देने आ रही हैं।

इस विशेष आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। स्वर्ण जयंती वर्ष में मां भगवती की यह भव्य झांकी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएगी। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्सुकता देखी जा रही है।

यह आयोजन आस्था, भक्ति और स्वर्ण जयंती वर्ष की विशेष महत्ता को दर्शाएगा। विजयदशमी के शुभ अवसर पर मां भगवती के दर्शन कर भक्त पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *